हेरहंज: हेरहंज में सेवा सेतु अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित, आवेदनों पर चर्चा के साथ मासिक बैठक संपन्न
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत गुरुवार को हेरहंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं बूथों से आए लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अभियान के प्रभारी एवं मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव उपस्थित रहे।