डुमरांव: वकील पासी की मौत की गुत्थी न सुलझने पर भड़का आक्रोश, डुमरांव थाने का घेराव कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Dumraon, Buxar | Oct 15, 2026 डुमरांव के हरनाही रोड स्थित पासी की रहस्यमय मौत का मामला डेढ़ माह बाद भी नहीं सुलझने से परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को मृतक के परिजनों समेत अनुसूचित जाति समाज के दर्जनों लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पासी के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर थाने का घेराव किया।