आज अपने प्रभार जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थित विश्रामगृह, पेंड्रा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया और सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर ‘हरित GPM’ के संकल्प को साकार करने की अपील की।
इस दौरान सम्मानित क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
61 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Aug 12, 2026