नगर नौसा: नगरनौसा थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह 9:00 बजे नगरनौसा थाना परिसर में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। झंडोत्तोलन के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। पुलिस पदाधिकारियों, थाना कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग ले