वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर प्रमोद कुमार यादव ने रविवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, पीरपैंती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की समीक्षा और विभिन्न पुलिस कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।