महरौनी: थाना सौजना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित ग्राम पंडाखेरा निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना सौजना पर नाबालिक से दुष्कर्म के अभियोग में पॉक्सो एक्ट सहित संगीन धाराओं में पंजीकृत मुकदमा के मामले में वांछित चल रहे ग्राम पंडाखेरि निवासी अभियुक्त को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेजा गया है।