हुरड़ा: दातड़ा में ट्रांसफार्मर से तेल और 150 फीट केबल की चोरी
Hurda, Bhilwara | Sep 29, 2026 दातड़ा में ट्रांसफार्मर से तेल व 150 फीट केबल चोरी शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के दातड़ा गांव में 28 सितंबर की रात चोर खेत पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से तेल और करीब 150 फीट केबल चोरी कर ले गए। सुबह किसानों को चोरी का पता चला, जिससे सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई। किसानों ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।