बिहारीगंज: सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन की दूसरी सोमवारी पर बिहारीगंज प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। नया बाजार, रेलवे स्टेशन, रामबाग, पड़रिया के युगेश्वर धाम और बैजनाथपुर के तारकेश्वर नाथ मंदिर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।