कोरांव: रत्योरा बाजार में ज्वेलरी व बर्तन की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात व बर्तन की चोरी की, जांच जारी
कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा बाजार में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक ज्वेलरी और बर्तन की दुकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने शटर और ताला काटकर दुकान में प्रवेश किया और लाखों के आभूषण, बर्तन तथा 60 हजार रुपये नकद चुरा लिए। नैनी निवासी अमित स्वर्णकार की यह दुकान रत्योरा बाजार में 10 साल पहले खुली थी। अमित स्वर्णकार 8 अगस्त को कांवड़ यात्रा पर गए हैं।