कैराना: नाला गांव में रास्ते के विवाद में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Kairana, Shamli | Aug 14, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला में बृजपाल नामक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के अनुसार, रास्ते के विवाद को लेकर लाठी—डंडों से मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित ने दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, घायल को उपचार के लिए कांधला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए।