सलोन: पद्मनपुर बिजौली में सलोन विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जल्द निवारण का दिया आश्वासन
11:8:2026 को 11:00 सुबह सलोन विधायक अशोक कोरी ने अपने पैतृक आवास पद्मनपुर बिजौली में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिसमें मुख्य रूप से ग्रामीण अंचलों में साफ सफाई, पेयजल,शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली समस्या, आदि विषयों पर ग्रामीणों से बात कर संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या के निदान के निर्देश दिए। भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।