तीसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ में 1,81,984 श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
दर्शनियाटीकर से 5 किमी तक लगी कांवरियों की कतार, प्रशासन रहा अलर्ट
• सावन की तीसरी सोमवारी पर बासुकीनाथ धाम में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
• शाम 5 बजे तक 1,81,984 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक किया।
• भारी भीड़ को देखते हुए स्पर्श पूजा पर रोक लगाकर सुबह 2 बजे से अरघा के माध्यम से जलार्पण कराया गया।
• कांवरियों की कतार दर्शनियाटीकर से आगे करीब 5 किमी तक लगी रही।
• 12,996 डाक कांवरियों को हंसडीहा में टोकन वितरित किया गया।
• करीब 50 हजार से अधिक बाइक सवार कांवरियों की आवाजाही से पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया।
• डीसी अभिजीत कुमार सिन्हा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीएम कौशल कुमार रात से ही मेला क्षेत्र में कैंप करते रहे।
• सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से मंदिर परिसर समेत पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की गई।
• शीघ्रदर्शनम के माध्यम से 2,483 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
• शाम 5 बजे तक मंदिर को कुल 14,02,340 रुपये की आय प्राप्त हुई।
#Basukinath #ShravaniMela2026 #ThirdSomwari #Kanwariya #Dumka