पोड़ैयाहाट: कझिया नदी घाटों पर गंदगी का अंबार, गोड्डा के लोग पितृपक्ष में तर्पण को लेकर परेशान
गोड्डा की लाइफलाइन कही जानेवाली कझिया नदी घाटों पर में गंदगी का अंबार लग गया है।गोड्डा और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को तर्पण करने में दिक्कतें होने की आशंका सताने लगी है।आगामी 26 सितंबर से ऋषि तर्पण के साथ पितृपक्ष शुरू हो जाएगा जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। गंदगी और रास्ता नहीं रहने से तर्पण करने वाले लोगों को दिक्कतें होनी तय है।