बरेली: बरेली कलक्ट्रेट गेट पर पेट्रोल लेकर पहुंचीं चार महिलाओं ने आत्मदाह की कोशिश की, मचा हड़कंप
बरेली के कैंट क्षेत्र में 200 गज के प्लॉट पर कथित कब्जे और कार्रवाई न होने से नाराज एक ही परिवार की चार महिलाओं ने बुधवार सुबह कलक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। महिलाओं ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पेट्रोल की बोतल छीनकर उन्हें रोक लिया। परिवार का आरोप है कि मानपुर चिकटिया में उनके प्लॉट पर पड़ोसी करीब दो महीने से कब्जा