नीलोखेड़ी: नीलोखेड़ी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक ने किया ध्वजारोहण
नीलोखेड़ी की स्थानीय अनाज मंडी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह विधायक भगवान दास कबीर पंथी के ध्वजारोहण से शुरू हुआ। पुलिस, एनसीसी टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया और स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक की धर्मपत्नी सविता कबीरपंथी भी मौजूद रहीं।