गोवर्धन: मगोर्रा दहेज हत्या के मुख्य आरोपी पति को कुम्हेर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया, नवविवाहिता की मौत के मामले में कार्रवाई
मगोर्रा थाना पुलिस ने गर्भवती विवाहिता की मौत के मामले में दर्ज हुए दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया बताया गया कि पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर आरोपी जगदीश को कुम्हेर बॉर्डर के पास झाड़ियों से धर दबोचा