लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़ टंगवा घाटी के समीप शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। कंटेनर और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर में कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग कंटेनर के नीचे दब गए।