बीना: गांधी चौराहे पर जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा का जोरदार स्वागत, भाजपा नेता हुए शामिल
Bina, Sagar | Sep 25, 2026 बीना के गांधी चौराहे पर आज शाम सेवा, समर्पण और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बनारस से वडनगर तक निकली जल-जन और सेवा संकल्प बाइक यात्रा का बीना में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।