प्रिय प्रदेशवासियों,
भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। माताओं-बहनों और बेटियों के सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार द्वारा *28-29 अगस्त* को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
आइए, महिलाओं के सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों से युक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
*एक बार पुन: रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।*
सादर
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड