कैराना: कांधला पुलिस ने कस्बा एलम में दुकान में चोरी की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, कब्जे से नकदी बरामद
Kairana, Shamli | Aug 13, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में कपड़े की दुकान में नकदी चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चुराई गई 4700 रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपियों के नाम असलम व मंसाद निवासीगण मोहल्ला शेखजादगान बताए।