कटघोरा: पोंडी उपरोड़ा में बिना सुरक्षा उपकरण चढ़े मजदूर, हादसे को न्योता दे रहे हैं, सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी
कोरबा के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक में बिजली विस्तार के काम के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा से कथित तौर पर खिलवाड़ का मामला सामने आया है। ऊंचाई पर बिजली के खंभों पर काम कर रहे मजदूरों के पास जरूरी सुरक्षा उपकरण तक नजर नहीं आ रहे हैं।राहा से मैनगढ़ी तक बिजली लाइन विस्तार का काम चल रहा है।