राजगढ़: जाट नगर में विंग्स टीम ने घायल नीलगाय के बच्चे की जान बचाई, मौत के मुंह से किया रेस्क्यू, वन विभाग ने मदद की
Rajgarh, Churu | Sep 20, 2026 रविवार 20 सितंबर को सुबह रिटायर्ड सुबेदार शांति शरण जाखड़ लुदी झाबर निवासी हाल राजगढ़ अपने नित्य नियमित मॉर्निंग वॉक पर राजगढ़ कस्बे के सिधमुख रोड पर टहल रहे थे।उन्होंने थोड़ी दूरी पर जाट नगर में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनी तो अपने साथी दीपचंद के साथ दौड़कर वहां पहुंचे। देखा कि एक नीलगाय के बच्चे को कुत्तों ने घेर रखा था, उसे बचाया व सुमेर सिहाग को बताया।