लखनपुर: लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया।कांग्रेसियों ने अपने वक्तव्य में कहा कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को अन्याय के खिलाफ सबसे प्रभावशाली अस्त्र बनाने वाले महात्मा गांधी थे।