सैदपुर: 25 दिनों में चौथी बार जला एक ही केबल बॉक्स, चार घंटे तक बिजली रही गुल, स्थायी समाधान की मांग
सैदपुर नगर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की खराबी लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। नगर के राजपति फिलिंग स्टेशन के सामने अभी शुक्रवार को फाल्ट आया ही था कि रविवार को भी केबल बॉक्स जलने से करीब चार घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी के बीच अचानक बिजली गुल होने से नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।