Mau : शादी वाले घर में टेंट लगाते समय दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत
मऊ के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के डोमनपुरा इस्लामाबाद में शादी की तैयारी के दौरान टेंट लगाने पहुंचे तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। टेंट का हिस्सा हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
#maunews