मुगलसराय: बिन्दपुरवा विद्यालय जाने वाले रास्ते से हटाई गई मिट्टी, ग्रामीणों ने भाजपा नेता का जताया आभार
बिन्दपुरवा गांव में विद्यालय जाने वाले रास्ते पर जमा मिट्टी से बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी का भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी की पहल पर समाधान कराया गया। आज शुक्रवार दोपहर 01 बजे को भाजपा नेता द्वारा जेसीबी से मिट्टी हटाकर रास्ता साफ कराया गया, जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली। जिसको लेकर लोगो ने भाजपा नेता का आभार जताया।