रीवा में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नुकसान के सर्वे व मुआवजे के निर्देश दिए
रीवा। रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में बीते दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ के दौरान प्रशासन की तत्परता से राहत शिविर संचालित किए गए, जहां प्रभावितों के रहने और भोजन की व्यवस्था की गई। पिछले दो दिनों से बारिश थमने के बाद स्थिति में सुधार आया है और लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।
Huzur Nagar, Rewa | Aug 23, 2026