नवाबगंज: देवा में ऑटो ने अचानक लगाया ब्रेक, सड़क पर गिरी 6 साल की बच्ची, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑटो में अचानक ब्रेक लगने से 6 साल की बच्ची सनाया बानो अपना संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई। हादसे में बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन बिना देर किए उसे सीएचसी देवा लेकर पहुंचे।