सुल्तानगंज: तीन दिन से सफाई व्यवस्था ठप, शहर के चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार; सोमवार से काम पर लौटने की उम्मीद
नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था लगातार तीसरे दिन रविवार को भी प्रभावित रही। सभी 28 वार्डों में सफाई का जिम्मा संभालने वाली सुगम इंडिया एजेंसी के सफाई मजदूर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे रहे। सफाई कार्य बंद रहने से शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और सड़क किनारे कचरे का ढेर जमा हो गया है। जगह-जगह फैले कचरे के बीच मवेशियों के पहुंचने से गंदगी और ब