चन्द्रपुरा: बंदियो में विकास की नई राह: पेवर्स ब्लॉक सड़क का शिलान्यास
चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियो गांव में 15वें वित्त आयोग योजना मद से पेवर्स ब्लॉक सड़क निर्माण की शुरुआत की गई। कालेश्वर कर्मकार एवं परमेश्वर कर्मकार की गली में बनने वाली सड़क का शिलान्यास शुक्रवार को 11 बजे बंदियो मुखिया सोमरी देवी एवं समाजसेवी शिवचरण महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत भूमि पूजन कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया।