मधुबनी में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनगर के सोनवारी और झंझारपुर के शमिया चौक पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान झंझारपुर थाना क्षेत्र से एक लग्जरी कार में 112 कार्टन नेपाली देसी शराब बरामद की गई, जबकि राजनगर के सोनवारी से 450 लीटर नेपाली देसी शराब जब्त हुई। पुलिस की भनक लगते ही दोनों जगहों पर चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए, हालांकि दोनों लग्जरी वाहनों को जब्त कर लिया गया है। उत्पाद विभाग के अनुसार, संदिग्ध तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
#Madhubani #MadhubaniNews #Jayanagar #Rajnagar #Jhanjharpur #BiharNews #LiquorSmuggling #NepaliLiquor #BiharPolice #ExciseDepartment #CrimeNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Liquor Smuggling ] [ Jayanagar Liquor Smuggling ] [ Rajnagar News ] [ Jhanjharpur News ] [ Nepali Liquor ] [ Liquor Seized Madhubani ] [ Bihar Excise Department ] [ Madhubani Excise News ] [ Bihar Crime News ] [ Liquor Smuggling News ] [ DEN News Bihar ]