सैदपुर: कार सर्विस सेंटर की धार्मिक पहल, समाजसेवी ने काशी जा रहे कांवरियों के जत्थे को अंगवस्त्र व सहयोग राशि देकर किया रवाना
सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था और भक्ति का नजारा औड़िहार में देखने को मिला। बाबा विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हो रहे कांवरियों के जत्थे को औड़िहार स्थित प्रख्यात कार सर्विस सेंटर समर एंड प्रतीक ऑटोमोबाइल के निदेशक व समाजसेवी रणविजय सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सहयोग राशि प्रदान करते हुए उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया।