कुनकुरी: मयाली में चलती ट्रक में लगी भीषण आग, पूरा ट्रक धू-धूकर जल गया
बगीचा-चराईडांड़ मार्ग पर मयाली के पास चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक धू-धूकर जलने लगा। चलती ट्रक में आग लगने से सड़क पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर कुनकुरी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहा