पीरो: सियाडीह में मुखिया लालमुक्ति पासवान ने पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन कर फहराया तिरंगा
Piro, Bhojpur | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सियाडीह पंचायत में विकास और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पंचायत के मुखिया लालमुक्ति पासवान ने शनिवार की सुबह 11:00 बजे के करीब पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।