ब्यौहारी: बुढ़वा में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान
देवलौंद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव में 22 वर्षीय संजय द्विवेदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कराया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आई है।