विदिशा: BJP कार्यालय में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी, श्रद्धांजलि व चित्र प्रदर्शनी
शुक्रवार शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 14 अगस्त 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे और उसके बाद भड़के युद्ध में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला कार्यालय में एक चित्र प्रदर्शनी भी इस दौरान आयोजित हुई। इसके साथ-साथ संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ। विधायक मुकेश टंडन भी हुए शामिल ।