पाली: ग्राम बंट स्थित चुअन आश्रम पर असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण के आयोजन हेतु श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Pali, Lalitpur | Aug 16, 2026 ग्राम बंट स्थित चुअन आश्रम पर सावन माह में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण के आयोजन हेतु स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा रविवार सुबह के समय भव्य कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उक्त शोभायात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु गण बड़े ही उत्साह के साथ सम्मिलित हुए।