बुढ़नपुर: सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएससी कोयलसा में रक्तदान शिविर आयोजित, एक दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
आजमगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा में मंगलवार को 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्व भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया शिविर में एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया