चरपोखरी: चरपोखरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंगा
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब चरपोखरी प्रखंड में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। तिरंगा यात्रा में BDO, विधायक अन्य लोग शामिल हुए।