चांपा: VIP काफिले के आगे थमी एंबुलेंस, क्या मंत्री का रुतबा मरीज की जिंदगी से बड़ा है?
जांजगीर-चांपा में VIP कल्चर खत्म करने के दावों के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सिस्टम और सत्ता के रुतबे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीजेपी कार्यालय से निकल रहे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के काफिले के दौरान चांपा की ओर से आ रही मरीज से भरी एंबुलेंस को रोक दिया गया। एंबुलेंस को करीब एक मिनट तक काफिले के गुजरने का इंतजार करना पड़ा।