छीपाबड़ोद: छिपाबड़ोद थाना पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ किया ज़ब्त
छीपाबड़ौद । क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छीपाबड़ौद थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी व नियमित चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को दबोचकर उनके कब्जे से 179.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये 6 आंकी गई है। पुलिस के अनुसार