उन्नाव: चांदपुर गांव में फैक्ट्री का दूषित पानी किसानों के खेतों तक पहुंचा, ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारी पहुंचे
Unnao, Unnao | Oct 1, 2026 उन्नाव जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चांदपुर गांव में स्थित फैक्ट्री का दूषित पानी किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है जिससे किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है वहीं बीते बुधवार को ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था वही मामले की जानकारी के बाद आज गुरुवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे अधिकारियों की जांच टीम पहुंची है