सोनाहातु: हारिण तालाब के सामने दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सोनाहातू थाना क्षेत्र के हारिण तालाब के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनाहातू पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।