घाटमपुर: घाटमपुर CHC में गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद, ड्राइवर पर पत्थर से किया गया हमला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में मंगलवार दोपहर गाड़ी साइड करने को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि निजी वाहन के अटेंडेंट ने महिला डॉक्टर के ड्राइवर के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।