गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर में भालू का आतंक: 80 वर्षीय ग्रामीण पर हमला, पैर की हड्डी टूटी; शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें
राजनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह भालू के हमले से 80 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ग्रामीण की पहचान बलरामपुर गांव निवासी मानसिंह हांसदा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मानसिंह हांसदा रविवार सुबह अपने गांव से बैठाकालसाईं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक भालू ने उन पर हमल