Public App Logo
योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में संजय निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारियों को लेकर कड़ी फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, "संगठन का काम तुम नहीं तो तुम्हारा बाप करेगा।" उनके इस बयान के बाद वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। #sanjaynishadparty #nishadparty #UPPolitics #viralvideoシ #PoliticalNews #BreakingNews - Belthara Road News