अंबाह: चंबल की धार में स्टीमर का नियंत्रण टूटा, 100 से ज़्यादा यात्री दहशत में, साहसपुरा घाट से भिंड सीमा पहुंचा
Ambah, Morena | Aug 16, 2026 अम्बाह। नगरा-साहसपुर घाट से बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा स्टीमर रविवार सुबह चंबल नदी के बीच अचानक खराब हो गया। इंजन बंद होने और डीजल खत्म होने से स्टीमर तेज बहाव में बहने लगा। इसमें 50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। यात्रियों में दहशत फैल गई। स्टाफ बल्लियों के सहारे स्टीमर को किनारे लगाने का प्रयास कर रहा है।