शिवपुरी नगर: वंदे मातरम् अपमान पर शिवपुरी में गरमाई राजनीति, भाजपा ने कैंडल मार्च निकाल कांग्रेस से माफी मांगी
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का मामला तूल पकड़ गया है. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शिवपुरी के माधव चौक चौराहा पर रविवार की शाम 6 बजे तीखा विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.