अंबिकापुर: अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की जर्जर हालत को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई देने लगा है
आज दिनांक 16 अगस्त 2026 दिन रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-43 की जर्जर हालत को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है। वर्षों से मरम्मत के इंतजार में बदहाल पड़े इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया