सादाबाद: कुंजलपुर में विद्युत ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के बाद टूटा विद्युत तार, एक बुजुर्ग की मौत, महिला और युवती घायल
कुंजलपुर में ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ और बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। तार की चपेट में आने से सुभाष, उनकी भाभी सरोज देवी और भतीजी प्रीति झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने सभी को सीएचसी सादाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। प्रीति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, सरोज देवी का उपचार सीएचसी में जारी है।